
मुख्यमंत्री ने दी 8.76 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
जयपुर, 16 अगस्त। राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में निःशक्तजन मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 10 हजार 72 व्हीलचेयर्स की खरीद के लिए 8.76 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।













