Bikaner Live

नगर निगम बीकानेर द्वारा राजस्थानी साहित्य सम्मान से सम्मानित डॉ गौरी शंकर प्रजापत…

बीकानेर भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय पर्व पर राजस्थानी मोट्यार परिषद के उपाध्यक्ष और श्री नेहरू शारदा पीठ पीजी महाविद्यालय बीकानेर में राजस्थानी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गौरीशंकर प्रजापत का नगर निगम बीकानेर द्वारा ” राजस्थानी साहित्य सेवा सम्मान ” किया गया। डॉ प्रजापत को यह सम्मान उनके राजस्थानी साहित्य के प्रति किये गए कार्यो को देखते हुए बीकानेर महापौर शुशीला कंवर और आयुक्त महोदय केसर लाल मीणा द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ.प्रजापत राजस्थानी भाषा कि मान्यता के लिए वर्षों से संघर्षरत है, मोट्यार परिषद लगातार भाषा की मांग को लेकर रैलियों, धरनों आदि का आयोजन करते रहे हैं ।
डॉ गौरीशंकर प्रजापत पिछले 25 वर्षों से राजस्थानी साहित्य की सेवा के साथ राजस्थानी विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन करते रहे हैं।
डॉ प्रजापत के इस सम्मान के लिए मोट्यार परिसद की पुरी टीम उपस्थित रही। जिसमे राजेश चौधरी, रामावतार उपाध्याय, प्रशांत जैन, हिमांशु टाक, राजू पारीक,कमल किशोर मारु आदि शामिल थे। सभी ने नगर निगम बीकानेर का आभार व्यक्त किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!