Bikaner Live

डॉ.गुप्ता एंटी रैगिंग कमिटी की विशेष सदस्य नियुक्त|

बीकानेर| सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं एंटी रैगिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ गुंजन सोनी की अनुशंसा पर समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता को एंटी रैगिंग कमेटी का विशेष सदस्य नियुक्त किया|

डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा विगत वर्षों से लगातार नि:स्वार्थ भाव से की जा रही सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह नियुक्ति दी गई है|

डॉ. सोनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी जयपुर,एनएमसी के निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज में आए नए छात्र छात्राओं की रैगिंग को रोकने व रैगिंग से होने वाले दुष्प्रभावों को बंद करने के उद्देश्य से इस कमेटी का गठन किया गया है|

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!