Bikaner Live

बीकानेर में सैनिकों को बांधी हस्त निर्मित राखियां ~ सैनिकों की कलाई पर राखी बांधना सुखद अनुभव -अर्पिता माथुर

बीकानेर । राजस्थान उच्च न्यायालय में अधिवक्ता अर्पिता माथुर विगत 6 वर्षों से निरन्तर स्वयं और अपने साथियों द्वारा बनाई गई प्रेरक संदेश लिखी हस्त निर्मित राखियां सीमा सुरक्षा बल, भारतीय थल सेना एवं वायु सेना के जवानों को बांध रही है।
इस वर्ष भी बीकानेर में तीनों सेनाओं के जवानों को रक्षाबंधन के दिन तक लगातार 5 दिन राखी बांधी गई।
माथुर ने बताया कि यह राखियां विभिन्न व्यक्तियों, कार्यालयों व संस्थाओं द्वारा प्राप्त सहयोग से बनाई जाती हैं।
उन्होंने बताया की उनके द्वारा अभी तक लद्दाख, अखनूर, अनूपगढ़, सूरतगढ़, मऊ जैसे विभिन्न स्थानों पर सैनिक भाइयों के लिए राखी भेजी जा चुकी हैं।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!