


बीकानेर, 29 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र सार्दुलगंज में बुधवार को रक्षा बंधन का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक व शाम पांच बजे से सात बजे तक रक्षा बंधन पर विशेष प्रवचन होगा तथा प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व संस्थान में आने वाले भाई बहनों के रक्षा का सूत्र बांधकर संकल्प दिया जाएगा।
संस्थान की संभागीय प्रभारी बी.के.कमल के नेतृत्व में मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित और प्राण वायु देने वाले पेड़ों के रक्षा का सूत्र बांधा।












