Bikaner Live

जिनेश्वर युवक परिषद का गठन’, आचार्य श्री पीयूष सागर सूरीश्वर
की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियां शुरू
soni


बीकानेर, 2 सितम्बर। खरतरगच्छ के 1000 वर्ष के उपलक्ष्य में एक हजार से अधिक यात्रियों को बीकानेर से गुजरात के भावनगर जिले:के पालीताणा तीर्थं की निशुल्क यात्रा करवाने वाले संघ पतियों व पालीताणा तीर्थ यात्रा संघ के कार्यकर्ताओं की सभा शनिवार को गोगागेट के बाहर ’’सुश्रावक बाबूलाल गेवरचंद मुसरफ’’ निवास परिसर में हुई।
सभा में संघ पतियों ने तन व मन व धन से यात्रा में सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं व सहयोगियों का आभार जताया तथा आगामी धार्मिक यात्राओं व कार्यक्रमों में सबके सहयोग की आशा व्यक्त की। सभा में पालीताणा में चातुर्मास कर रहे आचार्य पीयूष सागर सूरिश्वजी के आशीर्वाद व खरतरगच्छ सहस्त्र शताब्दी महोत्सव के राष्ट्रीय संयोजक ललित नाहटा से विचार विमर्श के बाद यात्रियों व कार्यकर्ताओं व संघ पतियों के परिजनों की संस्था ’’जिनेश्वर युवक परिषद का गठन किया गया। संस्था के संस्थापक सदस्य संदीप मुसरफ एवं मनीष नाहटा ने बताया कि 70 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं। संगठन सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ेगा। आचार्यश्री के मार्च 2024 में संभावित बीकानेर प्रवास के लिए सभी सदस्य उत्साहित है और अग्रिम तैयारियों में जुट गए है। संस्था के सदस्य शीध्र ही पालीतणा पुनः जाकर आचार्यश्री पीयूष सागर सूरीश्वरजी व बीकानेर के मुनि व साध्वीवृंद सहित सभी पांच महाव्रतधारियों की वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। संस्था के सदस्य जिनेश्वर पेढ़ी के ट्रस्टीगणों व सदस्यों का 1225 लगभग यात्रियों के आवास व भोजन आदि की श्रेष्ठ व्यवस्था करने पर आभार व्यक्त करेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
09:58