Bikaner Live

दरियावदेव की जयंती पर आज यहां भरेगा मेला~खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास 80 से ज्यादा उम्र के 11 जोड़ों को करेगा सम्मानित…

बीकानेर । खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी इष्ट देव दरियावदेव जी की जयंती पर 6 सितंबर को नागणेच्या माता जी मन्दिर परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रन्यास की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस मेले की शुरुआत शाम 5:00 बजे से की जाएगी जो रात्रि 9:30 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 80 साल से अधिक आयु के वृद्धजन 11 जोड़ों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद आरती का कार्यक्रम रखा गया है।  खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास ने समाज बंधुओं को इस मेले में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए आह्वान किया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!