
ऐसी सभी सेवा देने वाली संस्थाओं को अखिल भारतीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा: युवाध्यक्ष : शशिकांत मोदी
बीकानेर ( नि.सं.) विश्व प्रसिद्ध बाबा रामदेव मंदिर रुणिचा की हर साल बीकानेर से पैदल यात्रा पर जाने वाले जात्रियों की सेवा करने के लिए समर्पित युवा उद्यमी व साहसी नितेश लखोटिया ने आज पोस्टर का विमोचन किया ।
लखोटिया ने बताया की बीकानेर से 57 किलोमीटर और सांखला फांटा से 2 किलोमीटर दूर हटाड़ फोर्स सेवा समिति यात्रियों को 10 सितंबर से 17 सितंबर तक निशुल्क चाय, नाश्ता, भोजन व मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी । उन्होंने बताया कि यह संस्था विगत 18 सालों से निरंतर यह सेवा कर रही है ।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर नितेश लखोटिया के साथ अनंतलाल दम्मानी, संजय दुजारी,बसंत चांडक ,श्याम राठी,अजय राठी,गजानंद सोमानी, बाबु प्रजापत, सुधीर मोदी ( बजाज ), रमेश लखोटिया, लक्ष्मीनारायण राठी, आदि के साथ युवा साहसी व अखिल भारतीय खत्री मोदी अरोड़ा समन्वय समिति के युवा अध्यक्ष शशिकांत मोदी एवं समस्त सेवादार उपस्थित रहे । शशिकांत मोदी ने बताया कि इस अवसर पर ऐसी सभी सेवादार समितियों को अखिल भारतीय खत्री मोदी अरोड़ा समन्वय समिति अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ‘ नेताजी ‘ ईश्वरदायल मोदी के साथ राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम मोदी, राष्ट्रीय सचिव एल. के . चावला और स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री राजेन्द्र मोदी मुमेंटो प्रदान कर सभी को सम्मानित करेंगे ।












