Bikaner Live

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर में मेला व झांकियां


खतूरिया कॉलोनी के मन मंदिर में भगवान कृष्ण की लीलाओं, वृंदावन, गोकुल व मथुरा की झांकी सजाई गई तथा दस फीट का कंस बनाया गया। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप् को पालने में प्रतिष्ठित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को पालने में झुलाया तथा ’श्रीकृष्णम शरणम ममः’ का जाप किया। मंदिर परिसर में रोशनी की सजावट तथा देवी व शिव की प्रतिमाओं पर आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर के संस्थापक सुरेश गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। शुक्रवार को मंदिर में नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों को ब जा या गया। मंदिर के बाहर गुब्बारों आदि की दुकानें लगी थी।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!