Bikaner Live

बीकानेर की बेटी ने जीता ब्यूटी ऑफ इंडिया 2023, प्रथम विजेता रही…

बीकानेर, जयपुर। टोंक रोड स्थित आपणी ढाणी में गत दिनों मेघा मॉडल मेकर्स के तत्वाधान में मिस एंड मिसेज ब्यूटी ऑफ इंडिया 2023 का ग्रांड फिनाले का आयोजन हुआ। जिसमें 2023 ब्यूटी ऑफ इंडिया मिस कैटिगरी में प्रथम
विजेता बीकानेर की गुनगुन सिंह रही । इस शो से डायरेक्टर विक्की सैनी ने बताया इस मॉडलिंग शो में देश के अलग-अलग शहर से आई अनेक प्रतिभाओं ने भाग लिया लेकिन गुनगुन का जुनून और स्टाइल सबसे अलग दिखा। नन पिछले काफी समय से मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बना रही है। गुनगुन ने बीकानेर व प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मॉडलिंग के बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुति पेश की है। शो की फाउंडर ज्योति ने बताया कि बीकानेर शहर से हमारे इस शो में हर बार बहुत सी लड़कियां भाग लेती है लेकिन पहली बार फर्स्ट विजेता के रूप में गुनगुन सिंह को ही चुना गया है। बीकानेर की अग्रवाल कॉलोनी में रहने वाली गुनगुन सिंह अपने मॉडलिंग करियर साथ महारानी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा भी है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!