Bikaner Live

राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग- केन्द्रीय मंत्री शेखावत “छोटे मुंह बड़ी बात नहीं करें”…..


बीकानेर 18 सितम्बर। पुष्करणा समाज की शिरोमणी एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्य कांता व्यास जी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा के बयान पर माननीय केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के बयान की पुष्करणा समाज में भयंकर रोष व्यक्त करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।
राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के अध्यक्ष बी जी बिस्सा ने कहा कि उनके बयान जिसमें उन्होंने कहा कि बड़ी उम्र में बच्चों के समान हो जाते हैं का हम विरोध करते हैं और आपसे उक्त बयान पर माफी मांगे।आप केन्द्रीय मंत्री हैं अतः आपकी पार्टी की वरिष्ठ नेता के लिए ऐसा बयान शोभा नहीं देता है।
सूर्य कांता जी जोधपुर की सर्वमान्य नेता होने के साथ साथ पुष्करणा समाज की शिरोमणी है। अतः पुष्करणा समाज आपके इस बयान की दौर निंदा करता है।
श्री मती सूर्य कांता जी ने जो बयान दिया है वह कुछ सोच समझ कर ही दिया हो गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कई नीतियों की प्रशंसा स्वयं आपके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं। इसलिए आपको ऐसा बयान देना छोटे मुंह बड़ी बात जैसा है और आपको इस बयान को वापस लेकर माफी मांगनी चाहिए। बयान वापस नहीं लेने की स्थिति में पुष्करणा समाज आपकी बीकानेर यात्रा पर विरोध प्रदर्शन करेगा।

Author picture

खबर

http://

Related Post