Bikaner Live

पश्चिम के बाद अब पूर्व की ओर पूनरासर हनुमान मेले की तैयारी जोर-जोर से प्रशासन ने की तैयारी
वाहनों के लिए रूट मैप तैयार

बीकानेर 20.09.2023 से 23.09.2023 तक पुनरासर गांव में श्री हनुमान जी का मेला लगेगा। जिसमें पैदल यात्रियों व श्रद्धालुओ की भीड को मध्यनजर रखते हुये वाहनो का प्रवेश का निषेध रहेगा। जयपुर की ओर जाने वाले समस्त ( दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया वाहन हल्दीराम प्याउ से नापासर – गुसाईसर – सेरूणा होकर जयपुर की ओर जा सकेगे। नौरंगदेसर कच्चे मार्ग पर सेवा वाले वाहन हल्दीराम प्याउ से जयपुर बाईपास से गंगानगर रोड पेमासर फांटा होकर बम्बलू नौरंगदेसर जा सकेंगे।

सभी सेवा समिति दल हाइवे पर जयपुर की ओर जाने वाली बांयी साईड सडक से 50 फिट दूरी पर अपने टैन्ट लगायेगे। ताकि पद यात्रियो को मेला के दौरान आवागमन में परेशानी ना हो एवं सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बने। मेले के दौरान डीजे व्हिकल प्रतिबंधित है एवं कोई भी प्रयोग नहीं करेगे एवं दांहिनी ओर स्टॉल / टैन्ट नहीं लगेंगे श्रद्धालुगण एवं श्रद्धालुओ की सेवा में लगे सभी सेवादल राज्य सरकार द्वारा मेलों के संचालन के संबंध में समय समय पर जारी किये गये दिशा निर्देशो की पालना करेगे।

प्रशासन द्वारा विशेष सूचना

सभी सेवा लगाने वाले व्यक्ति सिर्फ उत्तर दिशा ( बांयी तरफ ) ही टैंट लगायेगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post