Bikaner Live

राजस्थान वित्त निगम का औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर गुरुवार को

बीकानेर, 20 सितम्बर। राजस्थान वित्त निगम द्वारा गुरुवार को प्रातः 11 से सांय 4 बजे तक चोपड़ा कटला परिसर में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में वित्त निगम द्वारा रीको लि. से भूमि क्रय पर ऋण, उद्योग, होटल रेस्टोरेन्ट, सूचना प्रौद्योगिकी इकाईयाँ स्थापित करने, युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना (जिसमें ब्याज अनुदान के पश्चात् प्रभावी ब्याज दर 5.50 प्रतिशत वार्षिक), मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं सरल योजना जिसमें सम्पति रख इकाई में स्थाई सम्पतियों एवं कार्यशील पूँजी के लिये आसान शर्तों पर ऋण एवं निगम के गुड बोरोवर योजनाओं की जानकारी देते हुए ऋण आवेदन शिविर स्थल पर तैयार करवाये जायेंगे। शाखा प्रबंधक ने अधिक से अधिक औद्योगिक इकाईयों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!