Bikaner Live

मतदान जागरूकता अभियान ईवीएम- वीवीपीएटी के माध्यम से मतदान की जानकारी

नगर निगम में विवाह पंजीयन शाखा पर वोटर हेल्प डेस्क स्थापित



बुधवार को विशेष शिविरों प्रारम्भ
बीकानेर,20 सितम्बर । जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत बुधवार को नगर निगम परिसर में स्थित विवाह पंजीयन शाखा पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार वोटर हेल्प डेस्क स्थापित की गई। यहां पंजीयन करवाने आने वाले नव विवाहित जोड़ों को मतदान के महत्व और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां दी गई और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विवाह पंजीयन शाखाओं पर विवाह का पंजीयन करवाने आने वाले नव विवाहित जोड़ों हेतु बुधवार से मतदाता सूची में पंजीकरण से जुड़ी जानकारी के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसी की पालना में स्वीप प्रकोष्ठ के स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर वाई बी माथुर , एस एल राठी, गोपाल जोशी , हरिहर राजपुरोहित, मोहम्मद आरिफ ,वरुण भदोरिया, बजरंग जाट ने मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने की ऑनलाइन -ऑफलाइन जानकारी दी और मतदान की शपथ दिलाई ।जागरूकता अभियान के दौरान स्थापित वोटर हेल्प डेस्क पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर नव दंपति खासे उत्साहित दिखे । दंपतियों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म संख्या 6 मतदाता, नाम हटाने के लिए फॉर्म संख्या 7 तथा नाम में संशोधन अथवा स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म संख्या 8 के बारे में जानकारी ली । स्वीप दल के सदस्यों ने निर्वाचन आयोग की ओर से 80 साल से अधिक उम्र के वृद्धजनों एवं चिकित्सा विभाग की ओर से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर बैठे मतदान की व्यवस्था के लिए भरे जाने फॉर्म संख्या 12 के बारे में विशेष जानकारी दी । पंजीयन शाखा पर ईवीएम – वीवीपीएटी के प्रदर्शन के दौरान आने वाले नव विवाहित जोड़ों ने मॉक पोलिंग की और अपना वोट देकर वीवीपीएट से निकलने वाली पर्ची का मिलान कर खुशी जताई । उन्होंने ईवीएम की पूरी प्रक्रिया जानी और इससे कई इससे जुड़े कई सवाल भी किए। नगर निगम परिसर में आयोजित इस विशेष शिविर में आने वाले नव विवाहित जोड़ों के साथ अन्य लोगों ने भी राज्य निर्वाचन आयोग के संदेश “फेरों में है पास- पास ” ‘ सूची में होंगे साथ-साथ ” से प्रेरित किया। ‘मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं’ मतदान का अधिकार पाएं ‘ ‘लोकतंत्र का भाग्य विधाता, ‘होता जागरूक मतदाता ‘ जैसे नारे लिखी तख्तियों से आने -जाने वालों को जागरूक किया ।

दवा प्रतिनिधियों ने ली मतदान की शपथ
जानी मतदान प्रक्रिया


बीकानेर, 20 सितम्बर। मतदान के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को बीकानेर मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन कार्यालय में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई। साथ ही ईवीएम व वीवीपैट प्रदर्शन भी किया गया।
जिला स्वीप प्रकोष्ठ के स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर वाई बी माथुर, गोपाल जोशी ने यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से संबंधित भरे जाने वाले आवेदन पत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एएलएमटी मोहम्मद आरिफ, हरिहर राजपुरोहित, बजरंगलाल जाट ने ईवीएम – वीवी पैट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को समझाया। साथ ही मॉक पोलिंग करवाकर वोटिंग मशीनों की कार्य प्रणाली से को अवगत करवाया गया ।
इस दौरान यूनियन के सचिव सवाईदान चारण ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नई जानकारियां मिली हैं। यूनियन के सदस्य अन्य लोगों के साथ इनका प्रचार प्रसार करने का प्रयास करेंगे।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय माथुर, राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के कोषाध्यक्ष मनोज गहलोत, सय्यद ताहिर, नावेद, शोबित अरोड़ा, पवन शर्मा, श्योचन्द चौधरी आदि मौजूद रहे।

नव चयनित शिक्षकों ने काउंसलिंग के दौरान ली मतदान की शपथ बीकानेर,20 सितम्बर। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से चल रहे स्वीप के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में नव चयनित शिक्षकों को काउंसलिंग के दौरान मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जिला अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सुरेंद्र सिंह भाटी ने नव चयनित शिक्षकों को जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने गत दो महीने से शिक्षण संस्थानों में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित हुई स्वीप गतिविधियों के बारे में भी बताया ।उन्होंने मतदाता सूची में पंजीयन एवं नाम जुड़वाने योग्य विद्यार्थियों के नाम 1 अक्टूबर तक जुड़वाने के बारे में भी जानकारी दी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पदमा टिलवानी ने शिक्षकों से आसपास के क्षेत्र में चल रही स्वीप गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। प्रधानाचार्य नीतू रानी ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में शिक्षकों को बताया। कार्यक्रम के दौरान नव चयनित शिक्षकों ने मतदान की शपथ ली और दूसरों को भी शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। स्वीप प्रकोष्ठ के पवन खत्री, चतर सिंह सक्रिय रहे।

डूंगर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के बीच स्वीप गतिविधियां गुरुवार को , विभिन्न महाविद्यालयों के कैडेट्स होंगे शामिल
बीकानेर , 20 सितम्बर। मतदाता जागरूकता के स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय में विभिन्न महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के एनसीसी प्रभारी एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एस एल राठी ने बताया कि सातवीं राज बटालियन एनसीसी बीकानेर के अधीन गुरुवार को प्रातः 11 बजे विभिन्न महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट को स्वीप गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा आगामी चुनाव में उनको दिए जाने वाले दायित्व के बारे में भी चर्चा की जाएगी।स्वीप के समन्वयक डॉ वाई बी माथुर ने बताया कि कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ,एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जॉनी थॉमस भी कैडेटस् का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय डूंगर महाविद्यालय राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जैन पीजी कॉलेज बीजेएस रामपुरिया आदि महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट शामिल होंगे ।

Author picture

खबर

http://

Related Post