Bikaner Live

मतदाता जागरूकता: नगर निगम कार्मिकों, नव दंपतियों और आमजन के साथ संवाद आयोजित
संभागीय आयुक्त ने की शिरकत


बीकानेर, 22 सितंबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम सभागार में निगम कार्मिकों, नवदंपति और आमजन के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र और वंचित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना तथा उसे मतदान के लिए प्रेरित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जागरूक मतदाता इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा विभिन्न माध्यमों से यह संदेश प्रसारित किया जाए। स्वच्छता वाहनों से प्रचार-प्रसार को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें मतदान के रूप में महत्वपूर्ण अधिकार दिया है। इसका उपयोग करना हमारी जिम्मेदारी और दायित्व है। इस दौरान उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई तथा प्रतिभागियों को ईवीएम-वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली के बारे में बताया।
समारोह स्थल पर मतदान की रंगोली भी सजाई गई।
नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा ने विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दी और कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी समय-समय पर इसकी मॉनिटरिंग करते हैं।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़ ने कहा कि शहरी क्षेत्र में ईवीएम प्रदर्शन, स्कूलों में रैलियां तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करते हुए आम जन को जागरूक किया जा रहा है।
नगर निगम उपायुक्त रोहित चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया।
कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी ने किया।
इस दौरान पवन खत्री ने वोटर हेल्पलाइन ऐप से जुड़ी जानकारी दी।
इस दौरान हरिहर राजपुरोहित, बजरंग जाट, सुधीर मिश्रा, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
प्रतिभागियों ने मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़े सवाल किए, जिनका जवाब संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया गया।

  • स्कूलों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां*
    बीकानेर, 22 सितंबर। शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को पांचू ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों तथा ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
    शिक्षा विभाग के स्वीप नोडल अधिकारी सुनील बोड़ा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादला और सारुंडा में स्कूली विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने मतदान तथा इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि विधानसभा निर्वाचन तिथि तक प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर मतदाता जागरूकता की गतिविधियां अनवरत रूप से आयोजित की जाएं। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के मतदाता जागरूकता से जुड़े नवाचार ई-संकल्प पत्र की जानकारी दी। पांचू के ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कार्मिकों ने शत-प्रतिशत मतदान तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Author picture

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!