Bikaner Live

एक शाम देव आनंद के नाम कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन….

बीकानेर। आगामी 29 सितम्बर 20-23 को टाऊन हॉल में होने वाले कार्यक्रम एक शाम देव आनंद के नाम के फ्लेक्स बैनर का विमोचन किया गया । संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक. कादरी ने बताया कि अमन कला केंद्र द्वारा प्रस्तावित 29 सितम्बर को टाऊन हॉल बीकानेर में शाम 7 बजे होने वाले कार्यक्रम फिल्म अभिनेता देव आनंद के 100 वीं जयंती जन्मदिन के अवसर पर एक शाम देव आनंद के नाम कार्यक्रम
के फ्लेक्स बैनर का विमोचन शनिवार की सुबह शहर के रतन बिहारी पार्क में किया गया।‌ इस अवसर पर समाजसेवी एन .डी .रंगा, राम रतन भादू, मो सदीक चौहान, अहमद हारून कादरी , ललित शर्मा, सैय्यद अख्तर अली, एम.रफी. कादरी, आशिक अली ,सुनील कुमार, अनवर अजमेरी, सिराजू दिन खोखर, नंदू भाई ,दर्शन सिंह (सरदार) एवं लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित सहित अनेक संगीत प्रेमी मौजूद थे, याद रहे यह आयोजन 29 सितंबर को टाउन हॉल में शाम 7:00 बजे देव आनंद की 100 वीं जयंती पर यहां के स्थानीय गायक कलाकारों के द्वारा देव आनंद की सदाबहार हिन्दी फिल्मी गीतों को गाकर आयोजित किया जाए‌गा।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!