Bikaner Live

धूमधाम से मना राधा अष्टमी महोत्सव, मंगल आरती के बाद महाभिषेक कर लगाया महाभोग”

*हृदय आनंद भर बोलो बधाई है बधाई….
हमारे भाग्य है जागे जो लाली घर में आई… “

बीकानेर 22 सितंबर 2023
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान की मंगल आरती, दर्शन आरती हुई और उसके बाद महाभिषेक कर महाआरती और महाभोग लगाया गया। राधाष्टमी के इस आयोजन मे बड़ी संख्या मे महिला श्रद्धालुजन उपस्थित रही। जो इस उत्सव के साक्षी बने।
गांधीनगर कॉलोनी स्थित महिला मंडली द्वारा राधा अष्टमी का पर्व भजन कीर्तन आरती विशेष पूजा अर्चना करके मनाया गया !
कार्यक्रम में मीरा शाखा अध्यक्ष रितु मित्तल सरिता गोयल सविता गोयल पारुल गोयल मंजू शेखावत सुमन सियाग मीनू गोयल उषा अग्रवाल आशा जलान अंजू जलान अनु अग्रवाल अर्चना गोयल प्रेम अग्रवाल लक्ष्मी अग्रवाल सुनीता गोयल ममता गोयल व कॉलोनी स्थित अनेक महिलाओं ने पूजा अर्चना और नृत्य कर राधा जी का जन्म उत्सव बड़े ही आनंदपूर्वक मनाया! कार्यक्रम के अंत मैं कृष्ण राधिका की आरती करके सभी को प्रसाद वितरण किया गया!

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!