Bikaner Live

भाजपा की परिवर्तन संकल्प महासभा की तैयारी हेतु रानी बाजार मंडल की बैठक का आयोजन

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशव्यापी परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर सोमवार को जयपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य मे होने वाली विशाल परिवर्तन संकल्प महासभा में अधिकाधिक भागीदारी हेतु रानी बाजार मंडल की तैयारी बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

तैयारी बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल, सुरेशचंद्र भसीन,मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, मूलचंद नायक, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल मंत्री बाबूलाल उपाध्याय, विजय कुमार शर्मा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने निजी वाहनों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 25 तारीख को मोदी जी की महासभा में पहुंचने का संकल्प लिया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!