Bikaner Live

पीपली वाले हनुमान मंदिर का 40 वां स्थापना दिवस मनाया

बीकानेर। शहर के कोयला गली मार्ग पर स्थित पीपली वाले हनुमान जी मंदिर के 40 वें वार्षिक उत्सव पर शनिवार की शाम को कोयला गली अलख सागर रोड़ निवासियों की ओर से धूमधाम के साथ उत्सव मनाया।
गली के सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि  मंदिर में शनिवार की सुबह से शाम तक अनुष्ठान व प्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हनुमान जी महाराज के अभिषेक के साथ हुई ओर शाम को जोत व आरती हुई। इससे कोयला गली निवासियों की ओर से हनुमानजी महाराज की प्रतिमा पर श्रृंगार व सजावट की गई। यह वार्षिक धार्मिक कार्य उत्सव  कोयला गली के वरिष्ठ नागरिक हरिकिशन गहलोत के सानिध्य में चला । इस अवसर पर कर्मचारी नेता महेश व्यास, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, मौहल्ला निवासी  शिवशंकर गहलोत, उमाशंकर गहलोत, हरिओम गर्ग,प्रेम गहलोत,राम अवतार, ताबीज बेग सहित अन्य भक्तों ने हनुमान जी महाराज के दर्शन किए।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!