Bikaner Live

शतरंज प्रतियोगिता अंडर 19 दोनों वर्गों ( Boys & Girls) मैं समापन समारोह एन डी मॉडर्न सी सै स्कूल मे सम्पन्न हुआ..


बीकानेर,जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता शतरंज 17/19 वर्षीय Boys/girls का समापन समारोह एन डी मॉडर्न सी सै स्कूल मे सम्पन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि एस एल हर्ष विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा और खेलकूद उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा थे इस अवसर पर 17/19 वर्षीय मे टॉप स्कूल को पुरस्कार दिया गया तथा व्यक्तिगत स्पर्धा मे प्रथम पांच स्थान पर रहे खिलाडियों को भी पुरस्कार किया अपने उद्धबोधन मे एस एल हर्ष ने इस खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला सुनील बोड़ा ने सभी खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया और शाला सचिव संतोष व्यास शाला प्रधानाचार्य नरेंद्र रंगा ने आये अतिथियों का साफा पहना कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया और इसमें निर्णायक और सभी कार्मिक स्टॉफ को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया शाला सचिव संतोष व्यास ने सभी खिलाडियों को धन्यवाद दिया और सब का आभार व्यक़्त किया

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!