Bikaner Live

उपराष्ट्रपति 27 सितंबर 2023 को राजस्थान आएंगे बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे

बाड़मेर में गुड़ामालानी में श्री अन्न (बाजरा) अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे उपराष्ट्रपति ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन करेंगे उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, 25 सितम्बर 2023 उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ दिनांक 27 सितंबर, 2023 को राजस्थान के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति झुंझुनू, बाड़मेर, बीकानेर तथा जोधपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति नई दिल्ली से राजस्थान पहुंचेंगे जहां सबसे पहले वह बिट्स पिलानी संस्थान आएंगे और वहां उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगें और वहां ICAR के मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे तथा कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ बाड़मेर के लिए रवाना होंगे जहां वह गुड़ामालानी में ICAR के श्री अन्न (बाजरा) अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे और कृषि वैज्ञानिकों एवं लोगों से विमर्श करेंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति का खेतारामजी की पोल स्थित ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम भी है।

तत्पश्चात् उपराष्ट्रपति जोधपुर पहुंचेंगे और वहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।


Author picture

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!