Bikaner Live

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्‍स में इतिहास रच दिया- हरमनप्रीत ने दिलाया भारत को क्रिकेट का पहला गोल्‍ड, खत्‍म हुई पाकिस्‍तान की बादशाहत

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्‍स में इतिहास रच दिया है. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने भारत को क्रिकेट का पहला गोल्‍ड दिला दिया. इसी के साथ पाकिस्‍तान की बाहशाहत भी खत्‍म कर दी है. भारत ने गोल्‍ड मेडल मैच में श्रीलंका को 19 रन से हराया. एशियाड में मैंस और विमंस क्रिकेट में भारत का ये पहला गोल्‍ड है. एशियन गेम्‍स के इस एडिशन में क्रिकेट की वापसी हुई और भारत की मैंस और विमंस टीम पहली बार इसमें शामिल हुई. मैंस टीम तो अगले महीने अपने अभियान का आगाज करेगी, मगर विमंस टीम जिस मकसद के साथ चीन पहुंची थी, उसे हासिल कर लिया है. महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिन का दूसरा गोल्‍ड मेडल दिलाया. इससे पहले भारत को शूटिंग में इस एशियाड का पहला गोल्‍ड मिला. भारत की जीत के साथ ही पाकिस्‍तान की बादशाहत भी खत्‍म हो गई. 2010 और 2014 एशियाड में क्रिकेट को शामिल किया गया था और दोनों बार ही पाकिस्‍तान की टीम चैंपियन बनी थी, मगर इस बार श्रीलंका ने सेमीफाइनल में ही उसे रोक दिया था. पाकिस्‍तान के सिर से ताज तो उसी समय उतर गया था, मगर उस ताज की हकदार टीम का फैसला सोमवार को हुआ.

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!