बीकानेर जयपुर रोड स्थित शांति वृद्ध आश्रम में आज स्वर्गीय प्रभु दयाल जी विश्वकर्मा की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी कमलादेवी ने वृद्धजनों के लिए वस्त्र और अनाज का दान किया।
श्रीमती कमलादेवी ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के लिए सर्दी और गर्मी के मुताबिक काम आने वाले वस्त्र, आटा, चावल और खाने के बिस्कुट का वितरण किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने स्वर्गीय पति की पुण्य स्मृति में यह कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दान से बड़ा पुण्य का कार्य हो नहीं सकता और दयाभाव मनुष्य को श्रेष्ठ कर्मों की ओर अग्रसर करता है।













