Bikaner Live

“एक प्यार का नगमा है ” फिल्म संगीत कार्यक्रम 8 अक्टुबर रविवार की शाम को

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्था,बीकानेर द्वारा आगामी 8 अक्टुबर 20-23 रविवार की शाम समय 6 बजे से स्थानीय टाउन हॉल में एक प्यार का नगमा है सदाबहार पुरानी फिल्मों पर फिल्म संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक और संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल ने बताया कि कंचन चौधरी (सिंगर्स दिल्ली) द्वारा फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश अग्रवाल प्रगतिशील कृषक एवं समाज सेवी होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण बिहाणी समाज सेवक और एन.डी. रंगा सखा संगम के (अध्यक्ष) करेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में रामरतन धारणिया, नेमीचंद गहलोत, पन्ना लाल नांगल,सैय्यद अख्तर, मनोज कुमार मोदी, धर्मेंद्र सोनी, अरूण अग्रवाल,के.के. सोनी, गणेश सोलंकी,ओपी आनंद स्वामी, सुनील नांगल, रामकिशोर यादव,प्रेम रतन स्वामी, भावना सारस्वत, सुश्री यामिनी,मीनू सुथार, ममता सिंह, रमेश झा, अनिल पाहूजा,त्रिलोक सिंह चौहान एवं ओलविर नानक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!