Bikaner Live

व्यक्ति समाज में रहता है ,और जिनका अच्छा आचरण नहीं होता है वह व्यक्ति अन्य स्थानों पर रहते – उपखंड अधिकारी रमेश देव

नोखा। जब तक जीवन है संघर्ष जारी रहेगा अपना परिवार पालने के लिए व्यक्ति को हर स्तर पर लड़ना ही पड़ता है, इसका मतलब यह नहीं कि हम क्रिमिनल हो गए। यह विचार गुरुवार को उपखंड अधिकारी रमेश देव ने नोखा स्थित उपकार ग्रृह में जन सहयोग से लगाए गए आरो मशीन के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया ।उन्होंने कारागृह में बंद विचारादिन कैदियों से कहा कि जिसका अच्छा आचरण होता है वह व्यक्ति समाज में रहता है ,और जिनका अच्छा आचरण नहीं होता है वह व्यक्ति अन्य स्थानों पर रहते हैं ।हमें हमेशा अपना आचरण अच्छा रखना चाहिए। न्यायपालिका पर विश्वास होना ही चाहिए ,और हमेशा न्याय मिलता है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के गलत कार्यों के कारण आपका परिवार भी बहुत परेशान रहता है अपना दुख दर्द अपने परिवार को नहीं बताकर यहां रह रहे अपने साथियों के साथ शेयर करें व उपकाराग्रह के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शेयर करें। जिससे आपके परिवार आपको लेकर और अधिक दुखी ना हो। हमेशा सहनशील बनकर कार्य करें। तभी जीवन सफल होगा। उपखंड अधिकारी ने बताया कि उपकाराग्रह में बंद विचाराधीन कैदियों के सुविधा के लिए जो भी नियम बने हैं उन नियमों का पालन हम सब करने का प्रयास करते हैं आपको वह प्रत्येक सुविधा मिले जिनके आप हकदार हैं आप अच्छी महापुरुषों की पुस्तक पड़े अगर नहीं है तो अपने अधिकारियों को बताएं वह आपको उपलब्ध करवाएंगे। और अपना जीवन सफल बनाएं। उपखंड अधिकारी ने भामाशाह नारायण गट्टानी व महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की वीराओ का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उपकाराग्रह में पेयजल की समस्या के समाधान करते हुए उन्हें शुद्ध पेयजल मिले ऐसी व्यवस्था उन्होंने की ।जेलर नरेश शुक्ला ने भी आभार व्यक्त किया। अणुव्रत समिति नोखा की प्रेरणा से दानदाताओं ने उपकाराग्रह में आरो लगाया। जिससे यहां रह रहे विचाराधीन बंधियो को शुद्ध पेयजल मिल सके। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की अध्यक्ष मंजू बैद, जयश्री भूरा, सरला अग्रवाल, प्रीति मरोठी, सुषमा बजाज, कमला मरोठी, सुन्दर डागा, संजू सोनी, ललिता मंत्री, कुसुम छाजेड़, आदि वीरा बहिनें उपस्थित थीं। इससे पहले कमला मरोठी,उपखंड अधिकारी रमेश देव, नायब तहसीलदार नरसी टांक, भामाशाह नारायण गट्टानी, ने वीरा केंद्र की वीराओ की उपस्थित में फिता काट कर उद्घाटन किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!