सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने शुक्रवार को “माखनचोर”वीडियो सॉन्ग को अपलोड कर विमोचन किया। इससे पहले श्रीमान जनार्दन जी कल्ला एवं बीकानेर के वरिष्ठ गणमान्य जन की उपस्थिति में माखनचोर पोस्टर का विमोचन किया गया इस गीत का गायनअनीता मोहता ने किया है व निर्देशन राजेश मेहता ने ।
मोहता ने बताया की जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए यह गाना पर्व से पहले लॉन्च किया है ।जिसे आप सभी लोग यूट्यूब चैनल “अनीता मोहता बीकानेर” पर देख सकते हैं। सहायक निदेशक(जनसंपर्क) हरि शंकराचार्य ने श्रीमती मोहता के इस प्रयास को सराहा और कुरीतियों के विरुद्ध और सामाजिक चेतना से जुड़े गीत लिखने लगाने का और गायन का आह्वान किया ।सॉन्ग विमोचन के दौरान फिरोज खान, राजेश मोहता, विजेंद्र सिंह, पीयूष मोहता, प्रियांशु आचार्य, परमार्थ सिद्ध, नवरत्न जोशी आदि मौजूद थे।














