Bikaner Live

ज्वेलरी की दुकान पर काम करने वाले ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

रात तक पुलिस को आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया, मामले की जांच जारी

बाजार स्थित जुगल जोड़ी ज्वेलर्स से 11 लाख रुपए का पेमेंट लिया था जो उनकी दूसरी ब्रांच ईदगाह बारी स्थित जुगल जोड़ी ज्वेलर्स पर चुकाने के बाद घटना को दिया अंजाम



ज्वेलरी की दुकान पर काम करने वाले ने शरीर पर थिनर डालकर आग लगा ली, 90 प्रतिशत झुलसा

बीकानेर गंगाशहर में रहने वाले एक शख्स ने मोहतासराय क्षेत्र में अपने शरीर पर थिनर उड़ेला और आग लगा ली। उसे 90 प्रतिशत झुलसी हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गंगाशहर में चौपड़ा बारी निवासी सत्यनारायण सोनी (60) कोतवाली क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को वह सुबह 10 बजे दुकान गया और एक

बजे वापस घर पहुंचा था। दो बजे स्कूटी लेकर घर से निकला और मोहतासराय क्षेत्र में पहुंचा। वहां स्कूली खड़ी की और अपने शरीर पर थिनर की बोतल उड़ेल कर आग लगा ली। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान सत्यनारायण 90 प्रतिशत झुलस गया। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इत्तला

सी

मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। एसएचओ परमेश्वर सुथार ने बताया कि सत्यनारायण के बयान नहीं हो पाए हैं जिससे आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूछताछ में सामने आया है कि दिन में दुकान मालिक ने उसे 11 लाख रुपए का पेमेंट दिया था जो उसने ईदगाह बारी स्थित जुगल जोड़ी ज्वेलर्स पर दिया था। इसके अलावा परिजनों ने भी कोई कारण नहीं बताया है।

देखे वीडियो ???? https://fb.watch/nwNC4_WjZa/?mibextid=2JQ9oc ????किल्क करे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!