Bikaner Live

आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित शिविर का तहसीलदार ने किया अवलोकन

तेरापंथ भवन ऊपर लो में रूपचंद बजरंग लाल सेठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित शिविर का तहसीलदार ने किया अवलोकन। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
आयुर्वेद विभाग और महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र तेरापंथ भवन ऊपर लो तथा रूपचंद बजरंग लाल सेठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 10 दिवसीय अंतरंग चार सूत्र आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर का श्रीमान तहसीलदार राजवीर कड़वासरा श्रीडूंगरगढ़ ने अवलोकन किया। सभी रोगियों से मिलकर उनके कुशल क्षेम पूछी सभी भर्ती रोगियों से शिविर में दी जा रही चिकित्सा सेवा से संतुष्ट पाए गए। इन्होंने आयुर्वेद का महत्व बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर लगने चाहिए। शिविर प्रभारी डॉक्टर प्रभु दयाल जाट ने बताया कि आज तक शिविर में 530 रोगियों का पंजीयन हुआ है। उनमें से 37 लोगों का को क्षार सूत्र विधि से शल्य कर्म किया गया। डॉक्टर जगदीश चौधरी ने बताया कि शिविर में लगातार दूर दराज से रोगी आ रहे हैं। उनकी ओपीडी में परीक्षण के पश्चात निशुल्क दवाई दी जा रही है । शिविर मे डॉक्टर राजेंद्र कुमार सोनी डॉक्टर जयवर्धन सिंह डॉक्टर रिड़मलसिंह डा हरिराम शर्मा डॉक्टर सुनीता डॉक्टर हिमानी डॉक्टर कुलदीप शर्मा राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय श्री डूंगरगढ़ के डाक्टर पवन गोदारा तथा गोपाल राम शर्मा अशोक कुमार सुलोचना हरि सिंह राकेश सोनी आदि शिविर में सेवाएं दे रहे हैं । शिविर में समय-समय पर श्री डूंगरगढ़ के प्रमुख लोग भी अवलोकन हेतु आ रहे हैं । शिविर में आने वाले रोगी तथा सहायक के लिए भोजन की व्यवस्था रूप चंद बजरंग लाल सेठिया द्वारा बहुत अच्छी की गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post