Bikaner Live

सुझाव आपका संकल्प हमारा रथ पहुंचा लालगढ़ मंडल आमजन ने भरा संकल्प पत्र



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान आपणों राजस्थान सुझाव आपका संकल्प हमारा रथ आज बीकानेर के लालगढ़ मंडल पहुंचा मंडल अध्यक्ष विनोद करोल की अगुवाई में लालगढ़ मंडल में मुख्य मार्गो से होते हुए रथ वार्डो में घूमा और आमजन से संकल्प पत्र भरवाए गए इस अभियान के संयोजक सुरेश भसीन ने बताया आज मंडल कार्यकर्ताओ के साथ भुट्टो के चौराहे, बस स्टेंड, सुभाष पूरा, आरसीपी कॉलोनी के मुख्य मार्गो पर रथ में युवाओं, महिलाओ, बुजुर्गो से संकल्प पत्र के माध्यम से सुझाव लिए गए आमजन ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया कल जूनागढ़ मंडल में संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। आज के अभियान में छतर सिंह, कमल सेन, भगवान भाटी, कन्हैया लाल, उमाशंकर सोलकी, नखत सिंह, विश्वजीत, अनुप सिंह, श्याम सिंह हांडला, कर्णपाल, प्रेम विश्नोई, कैलाश बापेउ ने सहयोग किया।

सुरेश भसीन
संयोजक, सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post