Bikaner Live

पार्षद का संघर्ष से बदल रही वार्ड की सूरत


बीकानेर। कहते है जनप्रतिनिधि अगर दृढ़संकल्प के साथ अपने क्षेत्र के विकास की ठान ले तो क्षेत्र की कायाकल्प होने में देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है निर्दलिय पार्षद मनोज विश्नोई ने। जिनके संघर्ष के परिणाम स्वरूप अब वार्ड 35 की सूरत बदलने लगी है। जिसके चलते वार्ड के मुख्य मार्ग पर सीसी रोड़ निर्माण के साथ साथ अनेक स्थानों पर ब्लॉक लगाने का काम अंतिम चरण में है। इस निर्माण कार्य को लेकर वार्ड पार्षद मनोज इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे है। कार्य की गुणवता की जांच के लिये बार बार निर्माण कार्य स्थल का दौरा भी कर उसकी पड़ताल भी कर रहे है।
पूर्व में दी थी चेतावनी
जानकारी में रहे कि पार्षद मनोज विश्नोई ने नगर विकास न्यास की ओर से लगाएं गये निविदा कार्य को शुरू नहीं करने पर आन्दोलन व पार्षद पद से इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद जिला कलक्टर व न्यास प्रशासन हरकत में आया और क्षेत्र के बिगड़े हालात की निरीक्षण कर पार्षद से वार्ता की। वार्ता के दौरान पार्षद विश्नोई ने जिला कलक्टर को स्पष्ट कह दिया था कि जब तक गुणवतापूर्वक काम नहीं किया जाएगा तब तक आन्दोलनात्मक रवैया जारी रहेगा। इस चेतावनी के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीवरेज की सफाई व्यवस्था के बाद निर्माण कार्य शुरू किया।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
उधर पार्षद मनोज विश्नोई के इस संघर्ष के बाद वार्ड मंे तीव्र गति से हो रहे विकास कार्य पर क्षेत्र के लोगों के पार्षद का आभार जताते हुए कहा कि अपने चार साल के कार्यकाल में पार्षद ने एक सजग जनप्रतिनिधि होने का प्रमाण दिया है और अनेक विकास कार्य करवाएं है। शहर को इसी तरह के जनप्रतिनिधियों की जरूरत है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post