Bikaner Live

पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित


बीकानेर, 8 अक्तूबर। पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व में पलास प्रोग्राम के अंतर्गत पुलिस परिवार के साथ पुलिस कॉलोनी में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में बैंक मंडल प्रमुख राजिंद्र मोहन शर्मा और यातायात निरीक्षक कुलदीप चारण, सीआई राजेश सियाग, थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्म एवं परमेश्वर सुथार मौजूद थे। इस दौरान पुलिस कॉलोनी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। मंडल प्रमुख ने कहा कि स्वस्थ एवं सुखद जीवन के लिए पौधे लगाना और इनकी देखभाल करना जरूरी है। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी गिरधारी लाल मीना, राम प्रताप गोदारा, दीपक हर्ष, अरविंद भारद्वाज, चेतराम, वेद प्रकाश, अभिषेक आचार्य, नीतीश व्यास एवं ममता उपस्थित थे। बैंक द्वारा पेड़ो की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई । पुलिस विभाग की ओर से चरण सिंह द्वारा कार्यक्रम संयोजन किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!