
बीकानेर,7 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित समाज कल्याण सप्ताह का विधिवत समापन शनिवार को सौर चेतना संस्थान द्वारा संचालित मानसिक विमन्दित पुनर्वास गृह सेवा आश्रम, बीकानेर में विशेष योग्यजन दिवस के रूप में मनाते हुए किया गया।इस अवसर पर सेवा आश्रम के विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशेष बच्चों द्वारा बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तैने कहिए पीर पराई जाने रे… की साइन लैंग्वेज में भव्य प्रस्तुति दी। ग़ौरतलब है कि 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह मनाया गया जिसमें वृद्ध कल्याण, कमजोर एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण, बाल कल्याण, नशा मुक्त समाज , दिव्यांग जनों के कल्याण, महिला कल्याण आदि कार्यों से संबंधित दिवस के रूप में समाज कल्याण सप्ताह मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पवार थे जबकि विशिष्ठ अतिथि.बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास थे। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य जन्मेजय व्यास, सुनीता, हाजरा बानो,वाई. के शर्मा,डॉ ज्योति चौधरी डॉ सोनाली सक्सेना, समाजसेवी अनिल सिंह एवं सेवा आश्रम का समस्त स्टाफ शामिल था।
कार्यक्रम मैं सेवा आश्रम से जुड़े समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया सेवा आश्रम से कई वर्षों से जुड़े आकाश श्रीवास्तव का भी सम्मान किया गया जिनका सम्मान पत्र डॉक्टर रेखा श्रीवास्तव ने लिया डॉ रेखा श्रीवास्तव ने बताया जब अपने बच्चों के अच्छे काम करने से, मां-बाप का सिर गर्व से ऊंचा और सीना चौड़ा हो तो इस आनन्द का एक अलग ही मजा है..जब इस संस्था द्वारा हमें बुलाया गया तो कुछ आश्चर्य हुआ…वहां जाने पर पता लगा कि आज आकाश के इस संस्था के लिए किए गए योगदान की भावना का सम्मान किया जाना है तो..उस समय जो भावनाएं आकाश के लिए हमारे दिलोदिमाग में आईं, उन्हें शब्दों में व्यक्त करना बहुत ही मुश्किल है, पर वो थीं प्यार, खुशी, सम्मान और गर्व से भरपूर…वो स्मृति चिन्ह जो हमें आकाश के निमित दिया गया
आशा करती हूं आप सभी का प्यार और आशीर्वाद हमेशा बच्चों पर बना रहे और ये इसी तरह के नेक और अच्छे काम करके हमारे बुजुर्गों और परिवार का नाम ऊंचा करते रहें…ईश्वर सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखे..















