Bikaner Live

ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं ने की
भगवान श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर में शांति स्नात्र पूजा…


बीकानेर, 08 अक्टूबर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ की ज्ञान वाटिका के बालक-बालिकाओं ने रविवारीय मंदिर पूजा, दर्शन, चैत्य वंदन कार्यक्रमों की कड़ी में बेगानी चौक के जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर में भक्ति गीतों के साथ शांति स्नात्र पूजा की ।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारिवाल ने बताया कि बच्चों ने उत्साह व भक्ति भाव के साथ जैन विधि के अनुसार पूजा की। ज्ञान वाटिका की प्रेरक सुनीता नाहटा, पवन खजाची व ज्ञान सेठिया के नेतृत्व में की गई शांति स्नात्र पूजा के दौरान अनेक श्राविकाओं ने मंदिर में दर्शन किए। पूजा की प्रभावना के लाभार्थी प्रमोद गुलगुलिया, गुजाब चंद पारख, अशोक नाहटा व भीखमचंद बरड़िया थे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!