Bikaner Live

अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय पर उपस्थिति देंगे अधिकारी, कर्मचारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश…..

अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय पर उपस्थिति देंगे अधिकारी, कर्मचारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश
अपरिहार्य परिस्थिति में भी जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय
बीकानेर, 10 अक्टूबर। आदर्श आचार संहिता के दौरान जिला व उपखंड स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक रूप से अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार समस्त कार्मिकों को अपने मुख्यालय पर अनिवार्यतः उपस्थित देनी होगी। अपरिहार्य परिस्थितियों में भी जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना कार्मिक अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे । जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपना मोबाइल चालू स्थिति में रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों से इन निर्देशों की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!