Bikaner Live

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता ; एसजेपीएस ने फिर लहराया विजयी परचम


राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 के तहत अजमेर में संपन्न हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर की छात्रा सुहानी बाँठिया ने शानदार खेल प्रदर्शन दिखाते हुए कड़े मुकाबले से एकल प्रतियोगिता में जीत हासिल कर राज्य स्तर पर परिवार, बीकानेर शहर एवं शाला का नाम रोशन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दावेदारी हासिल की।

राजस्थान चैंपियन सुहानी बाँठिया को शाला की ओर से भी स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।
वहीँ अरमान बाँठिया व सिद्धार्थ सिंह को राज्य स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी गई।अध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर, सचिव सीए माणक कोचर, सीईओ सीमा जैन व प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने राज्य स्तर पर जीत हासिल करने पर हार्दिक प्रसन्नता जाहिर करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त कर परिवार, शाला व देश को गौरवान्वित करने की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!