

नोखा ( आई . सी . मोदी ) गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति नोखा के संरक्षक इंदरचंद मोदी व अध्यक्ष पवन चांडक जिलाशाखा के निमंत्रण पर मंगलवार 10 अक्टूबर 2023 को बीकानेर पहुंचे | बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित अग्रवाल भवन में डॉक्टर श्रीमती विमला खत्री द्वारा आयोजित सप्त दिवसय श्रीमद् भागवत कथा में व्यास पीठ पर विराजित कथा व्यास नोखा निवासी जगदीश महाराज पारीक का गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति जिला शाखा बीकानेर और नोखा शाखा के संयुक्त तत्वाधान में महाराज श्री का दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया । इस दौरान नोखा शाखा द्वारा कन्या जन्मोत्सव पर परिवार द्वारा मनाए जाने वाले आयोजन में भेंट किए जाने वाला चांदी का कलश रूपी कार्ड ( प्रतीक चिन्ह ) महाराज श्री को भेंट किया गया और उन्हें अपनी कथाओं के दौरान भ्रुर्ण हत्या जैसे महापाप पर बोलने का आग्रह किया गया ।
संस्था के जिला अध्यक्ष योगेंद्र भाटी प्रदेश कार्यकारिणी के इंदरचंद मोदी कविता यादव व नोखा शाखा के अध्यक्ष पवन चांडक ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला | इस दौरान संस्था के सुरेश शर्मा सपत्निक संतोष शर्मा , भुवनेश यादव आदि उपस्थित रहे । संस्था ने कथा आयोजक डॉ विमला खत्री का आभार जताया ।













