Bikaner Live

रथ में विराजित माँ विशला की शान से निकली सवारी, डांडियों की रही धूम, गूंजे जयकारे

कोचरों के चौक से करमीसर तक निकाली शाही सवारी, सात किमी शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

बीकानेर। रविवार सुबह कोचरों के चौक से करमीसर तक माँ विशला देवी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। कोचरों के चौक से निकली यह रथयात्रा लगभग सात किमी करमीसर स्थित माँ विशला के धाम पहुंची। रथ पर सवार विशला माता और साथ में भजनों की धूम व डांडियों की खनक के साथ इस शाही सवारी का पूरे मार्ग पर सर्वसमाज के लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।

 रथ यात्रा कोचरों के चौक से सेठिया मोहल्ला, रांगड़ी चौक, नाहटा मोहल्ल्ला, आसानिया चौक, मोहता चौक, नत्थूसर गेट से करमीसर पहुंची। 

 रथ यात्रा से पहले कोचरों के चौक में डांडिया तथा भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लाल चुनरी ओढ़ी महिलाएं और माँ के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं का उत्साह शाही सवारी की शान बन रहा था। 

करमीसर स्थित माँ विशला का अभिषेक के बाद सोलह शृंगार किया गया और महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई।

*सहयोग का हुआ सम्मान*

खास बात यह है कि विशला माता मंदिर में धौलपुर पत्थर से पुरातन रूप देकर पिलर-तोरण निर्माण करवाए गए हैं, उक्त सौन्दर्यकरण का लोकार्पण भी आज किया गया।  

 कोचर मंदिरात ट्रस्ट को सहयोग देने वाले नौ परिवारों का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।  साथ ही सौन्दर्यकरण में श्रम सहयोग करने वाले श्रमिकों एवं कारीगरों का भी सम्मान किया गया। 

यह जानकारी कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट अध्यक्ष किशोर कोचर  मंत्री जितेन्द्र कोचर सुरेन्द्र कोचर ने दी। 

Author picture

खबर

http://

Related Post