Bikaner Live

भाजपा का रोड-शो में श्रीडूंगरगढ़ हुआ बीजेपीमय

श्रीडूंगरगढ़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर करीब 3.30 बजे हैलिकॉप्टर से श्रीडूंगरगढ़ के ताल मैदान में पहुंचे। यहां स्थानीय भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ फूलों के गुलदस्ते देकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। हजारों समर्थक राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखने पहुंचे और हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे गूंज उठे। ताल मैदान से जेपी नड्डा सीधे रथ पर सवार हुए और श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार से होते हुए घुमचक्कर पहुंचे। बाजार की सभी गलियों में नड्डा को देखने बड़ी संख्या में नागरिक उमड़े। घुमचक्कर पर उन्होंने रथ से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में गहलोत सरकार की छुट्टी करनी है ना.? तो भाजपा समर्थकों ने जोश के साथ “करनी है” के नारे लगाए। नड्डा ने कहा कि गहलोत सरकार ने महिलाओं व युवाओं के साथ जो अन्याय किया, मंत्रियों व उनके परिजनों ने जो भ्रष्टाचार किए, पेपर लीक से जो आम जनता त्रस्त हुई उसका बदला अब राजस्थान की जनता लेगी गई। राजस्थान की जनता ने गहलोत सरकार की विदाई की तैयारी कर ली है। नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत को जितवा कर विधानसभा भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास के साथ हाथ बढ़ाकर आगे बढ़ोगे ना, तो समर्थकों ने उत्साह के साथ हां कहकर भारत माता के जयकारे लगाए। नड्डा ने “हमारा नेता कैसा हो, ताराचंद जैसा हो” का नारा भी लगवाया। वहीं नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक-एक वोट देश हित में कार्य करने वालों को मिले क्योंकि ये एक-एक वोट राष्ट्रहित में जुड़ेगा। इस दौरान रथ पर उनके साथ भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत, संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी मौजूद रहें।

जगह-जगह फूलों से स्वागत, नड्डा हुए भाव विभोर, सारस्वत ने जताया आभार।
 
मोदी व सारस्वत के कट आउट सहित लहराए भगवा ध्वज।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post