






बीकानेर – स्वर्णकार समाज की तरफ से जेल वेल खरनाड़ा मैदान में सभा रखी गई जिसमें जेठानंद व्यास और सिद्धि कुमारी दोनों प्रत्याशी मौजूद थे और उनको स्वर्णकारों की समस्याओं और स्वर्णकला बोर्ड को लेकर ज्ञापन सोपा गया जिसमें दोनों प्रत्याशियों ने विश्वास दिलाते हुए बात बोली की हम हर तरह से स्वर्णकार समाज और विकसित समाज के साथ हैं और जो भी उनके लिए कार्य करने पड़ेंगे करेंगे हम जरूर कराएंगे ।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो विश्वकर्मा की जो योजना निकाली है वह स्वर्णकार समाज के लिएं लाभदायक है और उसका भी उनका पूरा फायदा पहुंचाएंगे।
भाजपा ओबीसी परदेश अध्यक्ष हुकमाराम कांटा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष मदन लावट, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष सोनी, वरिष्ठ नेता गणेश लाल सोनी, शिव शंकर सोनी, पुखराज सोनी आदि समाज के गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बीकानेर नगर की महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ,गोपाल गहलोत अरुण आचार्य, सत्य प्रकाश आचार्य ,ओम सोनगरा, जेपी व्यास ,मुमताज अली भाटी आदि भाजपा के नेतागण उपस्थित थे।













