बीकानेर, 29 नवम्बर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा पर निकली भगवान महावीर की सवारी गोगागेट के बाहर स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ मेंं दो दिन प्रवास के बाद के बुधवार को विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों से होते हुए भुजिया बाजार के चिंतामणि जैन पहुंचकर संपन्न हुई।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के मंत्री चन्द्र सिंह पारख ने बताया कि भगवान की शोभायात्रा में शामिल वीर मंडल, महावीर मंडल, कोचर मंडल, आदिश्वर मंडल, श्री जैन गौतम मंडल और जैन मंडल की भजन मंडलियां विभिन्न चौकों व मोहल्लों में ठहरकर राजस्थानी व फिल्मी गीतों की तर्ज पर आधारित भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कोचरों के चौक, डागा, सेठिया पारख मोहल्ला सहित विभिन्न स्थानों पर मंच स्थापित किए गए जहां भजन मंडलियों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। शोभायात्रा में शामिल श्रावकों व बच्चों का हलुआ, पकौड़ी, पौहा, बिस्किट व चाय आदि से सत्कार किया। भजन मंडलियों के कलाकारांं का अनेक स्थानों पर नकद राशि, प्रशिस्त पत्र से सम्मान किया गया। वीर मंडल के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष सम्मान दिया गया।
पारख ने बताया कि गोगागेट के गौड़ी पार्श्वनाथ से गाजे बाजे के साथ भगवान की सवारी गंगाशहर रोड, स्टेशन रोड, कोटगेट लाभूजी का कटला, नया कुआं, ठठेरा मोहल्ला, मुकीम बोथरा, रांगड़ी चौक, डागा सेठिया पारख मोहल्ला, कोचरों का चौक, बेगानी मोहल्ला, ढढ्ढों का चौक, भगवान चिंतामणि आदिनाथ मंदिर तक अनेक स्थानों पर श्रावक-श्राविकाओं ने नारियल,नकदी चढ़ाकर तथा गंवली सजाकर, जयकारा लगाते हुए रथ में प्रतिष्ठित भगवान शांति नाथ सहित 24 तीर्थंकरों की वंदना की।
Related Post
एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति
August 29, 2026
No Comments
Read More »

रक्षाबंधन पर नयाशहर पुलिस ने लिया महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का वचन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


राजस्थान में जियो के 10 साल बेमिसाल: किफायती डेटा, फ्री कॉलिंग और मज़बूत नेटवर्क ने किया कायाकल्प
August 28, 2026
No Comments
Read More »

अपना घर आश्रम में बहनों ने प्रभुजनों को राखी बांधकर मनाया रक्षा बंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर में ‘क्वीन का सावन’ कार्यक्रम के विजेताओं का सम्मान, 125 महिलाओं ने लिया हिस्सा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, 12वीं की छात्रा मोहिता पारीक बनीं एक दिन की थानाधिकारी
August 28, 2026
No Comments
Read More »

सीमा प्रहरियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


श्रावण मास के अंतिम दिन शुक्रवार 28 अगस्त को भगवान शंकर के 41 पार्थिव लिंगों की श्रावणी पूजा सम्पन्न हुई
August 28, 2026
No Comments
Read More »

27 सितंबर को बीकानेर में ‘प्रतिष्ठा’ सेमिनार में पब्लिक इमेज, सेवा प्रकल्प और प्रभावी संवाद पर होगी चर्चा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर देहात की छह नगरपालिकाओं की 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा
August 28, 2026
No Comments
Read More »




