Bikaner Live

शिक्षा व सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए ग्रुप ऑफ भगतसिंह द्वारा जिला स्तर पर हुए सम्मानित


बीकानेर : ग्रुप ऑफ भगतसिंह बीकानेर द्वारा शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के प्रदेशाध्यक्ष व सामाजिक कार्यों में अग्रिम पंक्ति में रहने वाले समाजसेवी मोहर सिंह सलावद को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। समिति के महासचिव पवन कुमार राठी ने बताया कि मां भारती के लाल, भारत के वीर सपूत ,मातृभूमि के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले भगतसिंह की प्रतिभा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा व सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालो में समिति के अध्यक्ष नवल गिरी,महासचिव पवन कुमार राठी,सहलाकार राय विलास शर्मा,संदीप सिंह, अर्जुन सिंह,जय किशन स्वामी आदि शामिल रहें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!