
बीकानेर। विधानसभा चुनाव में बीकानेर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार जेठानंद व्यास की जीत के बाद समर्थक अलग-अलग देवी- देवताओं के पैदल रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम आज एक और समर्थक अपने साथियों के साथ गुजरात द्वारका पैदल यात्रा पर रवाना हुए हैं। जिनको विधायक जेठानंद व्यास सहित बड़ी संख्या में लोगों ने फुल मालाओं से स्वागत कर रवाना किया है। पैदल यात्रा पर जाने वाले अनिल मुकेश पुरोहित ने बताया कि चुनाव से पहले उन्होंने रूणिचा रामदेव बाबा के बोलवा बोला था कि अगर जेठानंद व्यास की जीत होती हैं तो वे द्वारका तक पैदल यात्रा करेंगे। अब जीत हो गई तो उस काम को पूरा करने के लिए रवाना हो रहे है। उन्होंने बताया कि द्वारका तक कुल 1200 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा होगी। 30 दिन की इस यात्रा में प्रतिदिन 40 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। इस यात्रा में उनके साथ पुरुषोतम उपाध्याय, शिवराज व्यास सहित गाड़ी ड्राईवर बबलू साथ रहेंगे। इस मौके पर जेठानंद व्यास ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इनकी यह पदयात्रा सफल और मंगलमय हो।
व्यास समर्थक ने बीकानेर विकास और जीत के लिएं जलाई अखंड ज्योत
जेठानन्द व्यास के समर्थन में जुटे नवनीत पारीक ने 1 दिसंबर से 3 दिन तक अपने निवास स्थान पर अखंड ज्योत जलाई और उनकी जीत के बाद 7 सुन्दरकाण्ड भी रखे। उन्होंने मीडिया को बताया कि वे बीकानेर के विकास के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं ताकि यह शहर जोधपुर और कोटा के स्तर पर पहुंच सके।














