Bikaner Live

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने विद्यार्थियों को सद्आचरण की दिलाई शपथ

बीकानेर। भ्रष्टाचार की शुरुआत छोटे स्तर पर होती है और धीरे-धीरे यह बड़ा रूप ले लेता है। इसलिए यदि इसे शुरुआत में ही खत्म कर दिया जाए तो बेहतर भविष्य का निर्माण हो सकता है। यह बात भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्टेट चैयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने नोखा रोड स्थित अर्हम् इंग्लिश एकेडमी में जागरुकता अभियान के दौरान कही। अर्हम् इंग्लिश एकेडमी के सुरेन्द्र डागा ने भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया टीम द्वारा विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने तथा भ्रष्टाचार से कैसे दूर रहा जाए इसके बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को ईमानदारी व सद् आचरण जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बीकानेर जिलाध्यक्ष सौरभ बंसल ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों में भी यदि हम सदाचार अपनाएं तो हमारा जीवन बेहतर बन सकता है। विद्यार्थियों को जागरुकता अभियान के बारे में बताते हुए एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर राजू मूलचंदानी ने कहा कि वर्तमान में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अनेक हैल्पलाइन व सोशल सर्विसेज उपलब्ध हैं। कुछ भी गलत कार्य होता दिखे तो सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर उसको रोका जा सकता है, इसके लिए जागरुक होना बेहद जरुरी है। कार्यक्रम में ह्यूमन राइट्स डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर गुलाब सोनी, डिस्ट्रिक सेक्रेटरी सुरेंद्र जोशी एवं गिरिराज जोशी ने भी उद्गार व्यक्त किए। अर्हम् स्कूल की शिक्षिका राखी शर्मा, नेहा वर्मा ने भी सम्बोधन दिया तथा लक्की राजपुरोहित, नुपूर नाहर, तृप्ति सोनी ने विचार व्यक्त किए। शाला की एमडी रमा डागा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!