Bikaner Live

हरिद्वार में शब्दाक्षर काव्य सम्मेलन में हैदराबाद के गीता अग्रवाल व के.पी.अग्रवाल सम्मानित

अभी हाल ही में हरिद्वार नगरी में शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था का साहित्यिक महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें 25 राज्यों से साहित्यकार एकत्रित हुए। शब्दाक्षर तेलंगाना प्रचार मंत्री, कवियत्री गीता अग्रवाल एवं शब्दाक्षर रंगा रेड्डी जिले के अध्यक्ष के.पी अग्रवाल को सम्मानित किया गया जो बड़े हर्ष का विषय है। शब्दाक्षर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के निरीक्षण में इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहे हैं।
शब्दाक्षर द्वारा साहित्योत्सव में देश के 25 राज्यों से आए साहित्यकारों द्वारा अपनी रचनाएं मुक्तक ,गजल ,गीत आदि प्रस्तुत किए गए ,जो एक इतिहास रच गया, शब्दाक्षर तेलंगाना प्रचार मंत्री गीता अग्रवाल व रंगा रेड्डी जिला अध्यक्ष के पी अग्रवाल को स्मृति चिन्ह, मोतियों की माला, शब्दाक्षर का पट्टा एवं चंदन तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। गीता अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की गई कविता ‘प्रेम के गीत उमड़ रहे हैं सुनने सुनाने आए हैं’ को विशेष पुरस्कृत भी किया गया। के .पी अग्रवाल द्वारा एक कविता ‘स्वदेश की भीनी भीनी खुशबू कैसे न अपनाऊ स्वदेशी’ अत्यंत सराही गई। इस कार्यक्रम का श्रेय संस्था के दिग्दर्शक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह को जाता है,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय गीतकार डॉ.बुद्धि नाथ मिश्र जिन्हे पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने कवि ऋषि की उपाधि से सम्मानित किया था, आयोजन प्रमुख रहे। तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष व व्यवस्था प्रमुख केवल कोठारी जी की भूमिका सराहनीय रही, शब्दाक्षर तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ज्योति नारायण के मार्गदर्शन में तेलंगाना प्रदेश में हिंदी का विकास प्रचार प्रसार अत्यंत तेजी से हो रहा है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!