Bikaner Live

भाजपा नेताओ ने राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका, कांग्रेस सरकार रिश्वतखोरी और लूट की गारंटी देती है– विजय आचार्य

बीकानेर कांग्रेस के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर जारी आयकर विभाग की रेड में अब तक दो सौ करोड़ से ज्यादा रुपये की रकम बरामद हुई है। इस मामले में शनिवार को भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने धीरज साहू का पुतला फूंका भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक जो भी कुछ किया है उसके प्रमाण धीरे-धीरे आ रहे है कांग्रेस सरकार रिश्वतखोरी और लूट की गारंटी देती है कांग्रेस के नेता आजादी के 70 साल के बाद भी ऐसे ही कामों में सक्रिय रहे हम सब इस बात को ध्यान भी दिलाना चाहते है किस प्रकार से देश के धन का दुरुपयोग हो रहा है हमारा मानना भी यही है आजादी के बाद से अब तक जो भी कुछ किया है उसके प्रमाण धीरे-धीरे आ रहे है। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा बीजेपी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत, कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पहले ले रखा है उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तब अखण्ड घोटाले भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी कांग्रेस के अधिकांश मंत्री तिहाड़ जेल में जा रहे थे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां इतना रुपया मिला की मशीन गर्म हो गई महामंत्री श्याम सुंदर पंचारिया ने कहा इस भ्रष्टाचार पर ना प्रियंका कुछ बोली ना सोनिया कुछ बोली राहुल कुछ बोल रहें हैं न ही घमंडिया गठबंधन का एक व्यक्ति इस पर कुछ बोलने को तैयार है अगर कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार, देश को लूटने की है, तो मोदी की गारंटी एक-एक पैसा वापस मांगने की है।आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता मुमताज अली भाटी, अविनाश जोशी, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, दीपक पारीक, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवीं, नवरतन घिंटाला, कुंभराम सिद्ध, मंत्री मनीष सोनी, महेश व्यास, इंद्रा व्यास, अनु सुथार, भारती अरोड़ा, गोपाल अग्रवाल, कुणाल कोचर, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, अजय खत्री, विनोद करोल, कमल आचार्य, मुकेश ओझा, चंद्रप्रकाश गहलोत, अभय पारीक, जेठमल नाहटा, राम कुमार व्यास, मोर्चा के भंवरलाल जांगिड़, जसराज सिंवर, वेद व्यास भवानी पाईवाल, प्रदीप सारस्वत, विक्रम राजपुरोहित, निशांत गौड़, गणेश श्रीमाली उपस्थित रहे ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!