
बीकानेर। विधानसभा चुनावो के बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को रेलमार्ग द्वारा बीकानेर पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और नारेबाजी की। दो दिवसीय प्रवास पर बीकानेर आये केन्द्रीय कानून मंत्री यहां होने वाले कई कार्यक्रम में शिरकत करेगें। जानकारी में रहे कि अर्जुनराम मेघवाल का नाम भी राजस्थान के सीएम पद के दावेदारों में चल रहा है। लेकिन बीकानेर पहुंचने के बाद वे सीएम पद की दावेदारी को लेकर पूछे गये सवालों से बचते नही नजर आये। रेलवे स्टेशन से वे अपने काफिले के साथ सीधे सांसद सेवा केन्द्र पहुंचे और पार्टी नेताओंसे मिले। इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जहां बीकानेर के तीन नव निर्वाचित विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल,जेठानंद व्यास और ताराचंद सारस्वत उनके साथ मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में विधायक जेठानन्द विलंब से पहुंचे। मेघवाल ने उन्हें देखते ही सीधे मंच पर बुलाया। विकसित भारत को लेकर पीएम मोदी के वर्चुअल भाषण के दौरान केन्द्रीय मंत्री और तीनो विधायक साथ-साथ ही बैठे । जबकि बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा और कोलायत के नवनिर्वाचित विधायक अंशुमान सिंह भाटी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए।













