Bikaner Live

हरदयाल वर्मा जोधपुर प्रांत के प्रांत संघ चालक पुनः निर्वाचित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत की संविधान अनुसार निर्वाचन बीकानेर में प्रांत बैठक के दौरान हुआ
संघ में हर 3 वर्ष में शाखाओं से निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा शाखा प्रतिनिधि व जिला संघ चालक , चुने जाते हैं
इन शाखा प्रतिनिधियों के द्वारा अखिल भारतीय प्रतिनिधि तथा प्रांत संघ चालक का चुनाव किया जाता है
इस वर्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में प्रांत के सभी 19 जिलों दो महानगर से 76 शाखा प्रतिनिधि, जोधपुर प्रांत के अंतर्गत चुनकर आए
निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र दवे के निर्देशन में इन चुने हुए 76 शाखा प्रतिनिधियों द्वारा दो अखिल भारतीय प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया

अखिल भारतीय प्रतिनिधि रूप में श्री प्रदीप कुमार बीकानेर ,
श्री धनाराम जी बाड़मेर निर्वाचित हुए तत्पश्चात प्रांत संघ चालक के निर्वाचन प्रक्रिया हुई

श्री दिनेश पुरोहित जालौर ने प्रांत संघ चालक के लिए श्री हरदयाल वर्मा के नाम का प्रस्ताव किया

एवं
श्री रामचंद्र चौधरी जोधपुर
श्री हनुमान सिंह पोकरण
ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया

अन्य कोई प्रस्ताव न आने पर निर्विरोध रूप से श्री हरदयाल वर्मा अगले 3 वर्षों के लिए पुनः प्रांत संघ चालक निर्वाचित हुए,

इस अवसर पर राजस्थान क्षेत्र कार्यवाह श्री जसवंत खत्री
प्रांत प्रचारक श्री योगेंद्र कुमार
सह प्रचारक श्री राजेश कुमार
प्रांत कार्यवाह श्री खीमाराम
सह प्रांत कार्यवाह श्री बंशीलाल सहित प्रांत भर से सभी विभाग व जिलों से आए हुए प्रतिनिधि उपस्थित रहे

पंकज कुमार
प्रांत प्रचार प्रमुख
जोधपुर प्रांत

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!