Bikaner Live

विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़: अरुण साव और विजय शर्मा होंगे डिप्टी सीएम
रमन सिंह बनेंगे स्पीकर

कोन है विष्णुदेव साय?

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के
कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत:
किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी
सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व
करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में
होती है। 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से
राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले विष्णुदेव
साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके
बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक
वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद
1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा
क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें
2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके
बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने। इसके
बाद 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से
रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार
ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगारमंत्रालय बनाया। वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय
कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य
बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को
भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया।
विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे
हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीब
नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की
इसी मजबूत प्रोफाइल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे
बड़ा पद दिया है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!