Bikaner Live

राजस्थानी भाषा में निबंधात्मक आलेख की पुस्तक आपणों पर्यावरण का हुआ विमोचन

बीकानेर, 10 दिसंबर । राजस्थानी भाषा में
निबंधात्मक आलेख
की पुस्तक आपणों पर्यावरण का विमोचन रविवार को किया गया। हिंदी राजस्थानी के साहित्यकार ओपी शर्मा द्वारा लिखित इस पुस्तक में राजस्थानी भाषा में 17 निबंधआत्मक आलेखों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का लिए जल और पेड़ पौधों के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया गया है साथ ही बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों, पर्यटन, मानव अधिकार, राष्ट्रीय सोच आदि विषयों पर लेखों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। रोटरी के पूर्व प्रांत पाल अरुण प्रकाश गुप्ता, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव पृथ्वीराज रतनू, व्यापार एवं उद्योग मंडल के अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने राजस्थानी भाषा में लिखित इस पुस्तक को अत्यंत उपयोगी और पठनीय बताया
। प्रख्यात साहित्यकार डॉ मदन सैनी ने प्राकथन लिखा है। विमोचन समारोह में डॉ नंदलाल वर्मा, सुनील बांठिया, सुधा आचार्य, डॉ एम एल जांगिड़ और दिनेश सक्सेना मौजूद रहे। ओपी शर्मा का हिंदी और राजस्थानी में यह 12 वां प्रकाशन है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!