Bikaner Live

सुप्रसिद्ध लेखक व गायक कलाकार अमरसिंह भजनी का निधन


सुप्रसिद्ध लेखक व गायक कलाकार अमरसिंह भजनी का हनुमानगढ़ जिले के पैतृक गांव जनाणा में शुक्रवार को रात्रि 7 बजें सिरसा में हार्ट टेक होने से निधन हो गया। अमरसिंह के छोटे भाई के लड़के राष्ट्रीय महासचिव धाणका समाज विनोद खन्ना ने बताया कि उनकी गायकी राजस्थान, हरियाणा,पंजाब आदि प्रान्तों में मशहूर थें। संगीत के मास्टर होने के नाते पैतृक गांव में व क्षेत्र में महाशय के नाम से भी जाना जाता था। हजारों गीत,ग़ज़ल,रागनी, कविताएं अपनी कलम से लिखें। जिन्हें क्षेत्र के कलाकार अपनी मधुर आवाज गाते हैं। सूरतगढ़ आकाशवाणी में भी उनकी रागणिया सुनने को मिली।अपनी जीवनी में गौमाताओं के लिए भी अनेकों गौशालाओं में भी अनेकों कार्यक्रम किये।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!